Lucknow Anganwadi Bharti 2026: लखनऊ में आंगनवाड़ी भर्ती
Table of Contents
- लखनऊ आंगनवाड़ी भर्ती 2026 की मुख्य जानकारी
- लखनऊ आंगनवाड़ी भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तिथियाँ
- लखनऊ आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंड
- शैक्षिक योग्यता
- आयु सीमा
- राष्ट्रीयता
- निवास स्थान
- आवेदन शुल्क विवरण
- लखनऊ आंगनवाड़ी भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया
- लखनऊ आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवश्यक दस्तावेजों की सूची
Lucknow Anganwadi Bharti 2026: लखनऊ में आंगनवाड़ी भर्ती
उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने लखनऊ जिले में सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के कुल 1500+ पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना प्रकाशित की है। यह भर्ती विशेष रूप से महिला उम्मीदवारों के लिए है। लखनऊ आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। इस लेख में लखनऊ आंगनवाड़ी भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पात्रता मानदंड, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क का विवरण दिया गया है।
लखनऊ आंगनवाड़ी भर्ती 2026 की मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| विभाग का नाम | उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग |
| पदों का नाम | सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका |
| कुल पदों की संख्या | 1500+ (जिसमें 1106 पद हेल्पर भर्ती के लिए हैं) |
| नौकरी का स्थान | लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
| शैक्षिक योग्यता | 5वीं, 8वीं, 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक |
| आयु सीमा | 18 वर्ष से 35 वर्ष |
| सैलरी/वेतनमान | ₹6,650 से ₹20,200 प्रति माह |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू (बिना परीक्षा) |
| आधिकारिक वेबसाइट | upanganwadibharti.in |
लखनऊ आंगनवाड़ी भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तिथियाँ
- अधिसूचना प्रकाशित होने की दिनांक: 29/04/2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 29/04/2026
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 16/05/2026
- मेरिट लिस्ट/रिजल्ट: जल्द ही जारी किया जाएगा
लखनऊ आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता
महिला उम्मीदवार को 5वीं, 8वीं, 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, तलाकशुदा अन्य पिछड़ा वर्ग या विधवा महिला अभ्यार्थियों को आयु सीमा में छूट दी गई है।
राष्ट्रीयता
भारत का नागरिक होना आवश्यक है।
निवास स्थान
जिस जिले के ग्राम या शहरी क्षेत्र के वार्ड में भर्ती निकली है, महिला आवेदिका का उसी जिले के उसी ग्राम या शहरी क्षेत्र में उसी वार्ड का निवासी होना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क विवरण
लखनऊ आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क शून्य (0 रुपये) है। सभी वर्ग (सामान्य/Gen, OBC/EWS, SC/ST/PWD) की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
लखनऊ आंगनवाड़ी भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में महिला उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों के सत्यापन (Verification) और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
लखनऊ आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
सभी योग्य महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://upanganwadibharti.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट पर “रिक्रूटमेंट सेक्शन” में जाकर “sign-up” करें।
- अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल पता आदि भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- फॉर्म में सभी विवरण सही ढंग से भरें और फोटोग्राफ तथा हस्ताक्षर अपलोड करें।
- सभी विवरणों की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
आवश्यक दस्तावेजों की सूची
ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड)
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (8वीं कक्षा/हाई स्कूल/इंटरमीडिएट का सर्टिफिकेट)
- जाति प्रमाण पत्र (अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र)
- निवास प्रमाण पत्र (आवासीय प्रमाण पत्र)
- विधवा, परित्याग, तलाक प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेज (यदि लागू हो)
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि आंगनबाड़ी केंद्रों में या स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास से सहायिका, आशा सहयोगिनी, और साथिन के रूप में 1 वर्ष का कार्य अनुभव हो)
- हाल ही में खींची गई रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
- ई-मेल आईडी और चालू मोबाइल नंबर
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण और चरित्र प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज।
How to Apply
- Read the official notification carefully.
- Check eligibility, age limit, fee, and important dates.
- Visit the official apply link.
- Fill the form carefully with correct details.
- Upload required documents in the correct format.
- Pay the application fee if applicable.
- Submit and save a printout for future reference.